फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver sleeping in the crusher plant was crushed to death by the truck

क्रशर प्लांट में सो रहे चालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 08 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Driver sleeping in the crusher plant was crushed to death by the truck
डाला-बाड़ी स्थित एक क्रशर प्लांट परिसर में मंगलवार को ट्रक से कुचल कर दूसरे ट्रक के चालक सुनील (28) की मौत हो गई। गिट्टी लोड न होने पर सुनील दूसरे ट्रक के नीचे सो गया था। दूसरे ट्रक के चालक ने अनजाने में ट्रक स्टार्ट कर दिया जिससे यह घटना हुई।
विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के असिला गांव निवासी सुनील पटेल (28) पुत्र रामचंद्र पटेल ट्रक चलाकर जीवकोपार्जन करता था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सुनील ट्रक को लेकर डाला- बाड़ी स्थित एक क्रशर प्लांट पर गिट्टी लोड करने पहुंचा था लेकिन लोडिंग नहीं हुई। इसके बाद ट्रक को प्लांट पर ही खड़ा करने के बाद सुनील ने दोपहर में भोजन किया और पेड़ की छांव में पहले से खड़े गिट्टी लोड ट्रक के नीचे बिस्तर लगा कर सो गया। शाम करीब चार बजे गिट्टी लदे ट्रक का चालक अनजाने में ट्रक को स्टार्ट कर चल दिया। ऐसे में ट्रक के चक्के के नीचे आने से सो रहे सुनील की मौत हो गई। क्रशर प्लांट पर काम करने वाले कुछ लोगों ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर बाद डाला चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए। चौकी प्रभारी सरीमन सोनकर ने बताया कि शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक सुनील के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कहा कि मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मंगलवार की शाम तक चालक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed