फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver killed and six others, including his mother and sister, injured when an out-of-control tempo overturned.

Sonebhadra News: अनियंत्रित टेंपो पलटने से चालक की मौत, मां-बहन समेत छह घायल

Wed, 21 Jan 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Driver killed and six others, including his mother and sister, injured when an out-of-control tempo overturned.
थाना क्षेत्र के कोन-तेलगुडवा मार्ग पर रोगही गांव के पास अनियंत्रित टेंपो पलटने से चालक रामनिहोर चेरो (45) की मौत हो गई। हादसे में चालक की मां, बहन समेत टेंपो सवार छह लोग घायल हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांची खुर्द निवासी रामनिहोर के परिवार के लोग उसकी बीमार बहन से मिलने पड़रक्ष गए थे। मंगलवार को रामनिहोर टेंपो से उन्हें लेकर घर लौट रहा था। रोगही गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश में रामनिहोर ने टेंपो मोड़ा तो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में रामनिहोर, उसकी मां गुलजरिया (75), बहन लीलावती (48), भांजी अनिता (25), भाई ललित मोहन समेत सात लोगों को चोट आई। सभी को कोन स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामनिहोर को मृत घाेषित किया। एसओ संजीव सिंह ने बताया कि अन्य घायल की हालत सामान्य है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed