फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver arrested with goods worth Rs 12.50 lakh

Sonebhadra News: 12.50 लाख के माल के साथ चालक गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 04:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
Driver arrested with goods worth Rs 12.50 lakh
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली से लोहे का कच्चा माल लेकर नेपाल व उत्तराखंड के लिए निकलने के बाद गायब दो ट्रकों में से एक को पुलिस ने यूपी के जौनपुर से माल सहित बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे लापता ट्रक व चालक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में त्रिमूला इंडस्ट्रीज से बीते दिनों दो ट्रक लोहा बनाने का कच्चा माल (स्पंज आयरन) विजयश्री स्टील प्राइवेट लिमिटेड नेपाल और बृजबिहारी कानकास्ट लिमिटेड उधम सिंह नगर उत्तराखंड के लिए लोड हुआ था। दोनों ट्रकों में लोड माल की कीमत 25 लाख बताई जा रही है। माल लेकर निकले ट्रकों के गंतव्य तक नहीं पहुंचने पर खोज शुरू हुई। कोई जानकारी नहीं मिली तो फैक्ट्री के मैनेजर मैनेजर शैलेंद्र बहादुर सिंह ने बरगवां थाने में दोनों वाहनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। बरगवां थाने के निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें बनाई गई। इसी टीम ने एक ट्रक के चालक जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर निवासी विनोद कुमार यादव को साढ़े 12 लाख के माल के साथ बक्शा थाना के ग्राम पकड़ी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी चालक विनोद कुमार यादव (35) को बृहस्पतिवार को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया। बताया गया कि इस मामले में गायब दूसरे ट्रक और आरोपी चालक प्रयागराज के हाजीगंज निवासी राजेश कुमार अभी तक फरार है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed