फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drainage and drinking water system will be improved in civic bodies with Rs 13 crores

Ballia News: 13 करोड़ से निकायों में सुधरेगी जल निकासी और पेयजल की व्यवस्था

Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Drainage and drinking water system will be improved in civic bodies with Rs 13 crores
बलिया। जनपद के छह निकायों में लगभग दो-दो करोड़ की लागत से जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। नगर पंचायत मनियर में एक करोड़ की लागत से पेयजल पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर निकायों की ओर से कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत नगर पंचायत रेवती, रतसरकलां और सहतवार के लिए 1.99 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें पहली किस्त के रूप में तीनों निकायों को 70-70 लाख की धनराशि जारी की गई है। रेवती के वार्ड दो में पांच स्थानों पर आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण किया जाएगा। रतसरकलां के वार्ड तीन और 14 में पांच स्थानों पर आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण किया जाएगा। सहतवार के वार्ड 14 और 11 में पांच स्थानों पर आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण किया जाएगा। वहीं नगर पालिका बलिया में 1.96 करोड़ की लागत से जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। रेवती के वार्ड सात में पांच स्थानों पर आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायत बैरिया 1.66 करोड़ और नगरा के लिए भी 2.01 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। बैरिया के लिए पहली किस्त में 84 लाख और नगरा के लिए एक करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। बैरिया के वार्ड एक, छह, 10, 11 और 13 में पांच स्थानों पर आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण किया जाएगा। नगरा के वार्ड 14 में आठ स्थानों पर आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

एक करोड़ से मनियर के दो वार्डों में पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त
मनियर नगर पंचायत के दो वार्डों तीन और चार में एक करोड़ रुपए की लागत से पेयजल पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। यहां पाइपलाइन नहीं होने से लोगों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाती थी। योजना के तहत पहली किस्त में 50 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इससे वार्ड चार में थाने के पास से आगे तक, आईटीआई स्कूल के पास तक और वार्ड तीन की विभिन्न गलियों में पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों में जल निकासी और पेयजल व्यवस्था के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द कार्य शुरू कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
त्रिभुवन, सीआरओ एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed