Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   From Ballia to Shanghai... Father sold his land, daughter scripted a success story

Ballia News: बलिया से शंघाई... पिता ने बेची जमीन, बेटी ने लिखी कामयाबी की कहानी

Tue, 17 Nov 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
From Ballia to Shanghai... Father sold his land, daughter scripted a success story
चीन के शंघाई में लान टेनिस की कोच बनी नरही निवासी मनोज राय की पुत्री रितु राय।
प्रतिभा, मेहनत और मजबूत इरादे हों तो गांव की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। इसकी मिसाल नरहीं गांव की रितु राय हैं। वह 2025 से चीन के शंघाई शहर में लॉन टेनिस की हेड कोच के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। रितु का कहना है कि उन्हें कामयाब बनाने के लिए पिता ने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने पिता मनोज राय और मां आरती को दिया।
विज्ञापन

रितु राय का जन्म 2 दिसंबर 2001 को वाराणसी के रामनगर में हुआ था। नरहीं गांव निवासी पिता मनोज राय की तैनाती होमगार्ड के पद पर रामनगर में थी। रितु की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई रामनगर में हुई। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के एमएस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

रितु को बचपन से ही खेलों के प्रति लगाव था। उन्होंने वाराणसी में तीन वर्षों तक अलग-अलग स्थानों पर लॉन टेनिस का अभ्यास किया। इसके बाद 2014-15 सत्र में दिल्ली की प्रतिष्ठित सिरी फोर्ट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। यहां कोच आदित्य सचदेवा के मार्गदर्शन में उन्होंने खेल की बारीकियां सीखीं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। रितु ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2022 की राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। खेल में दक्षता बढ़ाने के लिए उन्होंने 2024-25 सत्र में लॉन टेनिस डिप्लोमा और इंटरनेशनल पीटीआई डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद अपनी योग्यता और अनुभव के दम पर उन्हें चीन के शंघाई में हेड कोच बनने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसान नहीं था सफलता का सफर
रितु के लिए इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कई बार एक ही दिन में दो-दो टूर्नामेंट खेलने पड़ते थे। कड़ी धूप में एक टूर्नामेंट ढाई से तीन घंटे तक चलता था। उन्होंने न सिर्फ इन चुनौतियों का सामना किया, बल्कि प्रतियोगिताओं में जीत भी हासिल की। लगातार कड़ी मेहनत और लगन के कारण उनको सफलता मिली।
चीनी भाषा सीखकर बनाया कामकाज आसान
शंघाई में रहने और काम करने के अनुभव साझा करते हुए रितु ने बताया कि शुरुआत में भाषा को लेकर थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने दैनिक जीवन और प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाले चीनी भाषा के कई शब्द सीख लिए हैं। अब वह अंग्रेजी और चीनी दोनों भाषाओं में संवाद कर अपना काम आसानी से कर लेती हैं। एकेडमी की ओर से उन्हें रहने के लिए फ्लैट और आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी भी उपलब्ध कराई गई है।
खाने से लेकर तकनीक तक ने किया प्रभावित
रितु ने बताया कि चीन में खानपान को लेकर उनको कई आशंकाएं थीं। लेकिन वहां भारत की तुलना में कई तरह की सब्जियां उपलब्ध हैं। कृषि क्षेत्र में भी तकनीक का व्यापक इस्तेमाल होता है। शंघाई में आधुनिक तकनीक, गगनचुंबी इमारतें और रात में रोशनी से सजे भवनों का नजारा आकर्षित करता है। कुछ इमारतों में दसवीं मंजिल पर सड़क और परिवहन की व्यवस्था है। चीन में प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था ने भी उन्हें प्रभावित किया है।

लॉन टेनिस अनुशासन, धैर्य और निरंतर संघर्ष का खेल
रितु भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा को अपना आदर्श मानती हैं। उनका कहना है कि लॉन टेनिस अनुशासन, धैर्य और निरंतर संघर्ष का खेल है। इसमें सफलता पाने के लिए नियमित अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है। फिलहाल वह शंघाई में ही कोच के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखना चाहती हैं। छठ पर्व के अवसर पर दो दिन पहले दिल्ली पहुंचीं रितु करीब दो वर्ष पहले अपने पैतृक गांव नरहीं आई थीं। उनके छोटे भाई हरिओम राय हैं। पिता मनोज राय वर्तमान में गाजियाबाद में होमगार्ड विभाग में कार्यरत हैं। गांव की बेटी की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed