Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   133 centres finalised for UP Board examinations

Ballia News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 133 केंद्र हुए फाइनल

Tue, 17 Nov 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
133 centres finalised for UP Board examinations
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 133 केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जबकि पहले 149 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इस तरह प्रस्तावित सूची से 14 केंद्र कम हो गए हैं।
विज्ञापन

अंतिम रूप दिए गए केंद्रों में तीन राजकीय विद्यालय, 66 सहायता प्राप्त विद्यालय और 64 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में जिले के कुल 1,13,210 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 55,289 और इंटरमीडिएट के 57,921 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने के लिए विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। वहीं वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में जिले में कुल 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन केंद्रों पर हाईस्कूल के 58,025 और इंटरमीडिएट के 61,724 समेत कुल 1,19,749 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में 6,539 की कमी आई है, जबकि परीक्षा केंद्रों की संख्या में एक की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद अब परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी है। विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, बैठने की क्षमता और परीक्षा संचालन की सुविधाओं के आधार पर केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अब इन केंद्रों पर परीक्षा को नकलविहीन और सुचारु ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल हो गई है। संसाधनों को दुरुस्त करने के निर्देश परीक्षा केंद्र के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed