{"_id":"6afc90cd0bc11a842c05c24b","slug":"conduct-your-family-census-from-the-comfort-of-your-home-the-opportunity-is-available-until-november-30-ballia-news-c-190-1-bal1001-177365-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घर बैठे करें परिवार की गणना, 30 नवंबर तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घर बैठे करें परिवार की गणना, 30 नवंबर तक मौका
विज्ञापन
जनगणना 2027 को लेकर जिले में स्व-गणना अभियान शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आपदा विभाग के सभागार में अभियान का शुभारंभ करते हुए जनपदवासियों से घर बैठे ऑनलाइन अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करने की अपील की। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक 15 दिनों का समय निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए se.census.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विवरण सफलतापूर्वक जमा करने के बाद एक स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। प्रगणक जब एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 के बीच घर पहुंचेंगे, तब उन्हें यह आईडी उपलब्ध करानी होगी। इससे परिवार के विवरण का सत्यापन और गणना प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत होगी।
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक किया जाएगा। इससे पहले नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी गई है, ताकि वे निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें।
विज्ञापन
ऐसे पूरी करें स्व-गणना की प्रक्रिया
स्व-गणना के लिए सबसे पहले se.census.gov.in पोर्टल खोलकर अपना राज्य और भाषा चुननी होगी। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर मकान को जियो-टैग करना होगा। पोर्टल पर उपलब्ध प्रश्नावली में परिवार के सदस्यों से संबंधित प्रश्न संख्या एक से छह तक की जानकारी भरने के बाद प्रश्न संख्या सात से 40 तक के विवरण दर्ज करने होंगे। सभी जानकारियां भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर ''''पी'''' अक्षर से शुरू होने वाली स्व-गणना आईडी मिलेगी। जिलाधिकारी ने अपील की कि सभी नागरिक 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।