{"_id":"5f8739d98ebc3e9b804f2598","slug":"dowry-harassment-case-against-three-including-husband-sonbhadra-news-vns5528846181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
सोनभद्र। तीन दिन पूर्व राबर्ट्सगंज में एक विवाहिता और उसके भाई व जीजा को मारपीट कर घायल करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर उसके पति समेत तीन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज की पीड़िता अनीता का कहना है कि उसकी शादी संजय निवासी राबर्ट्सगंज के साथ हुई है। आरोप है कि 10 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे पति ने उसकी पिटाई की। मोबाइल के जरिए घटना की जानकारी अपने भाई को दी। जानकारी होने पर उसके भाई और जीजा पहुंच गए। उन लोगों को देखते ही पति आग बबूला हो गया और उनसे भी विवाद करने लगा।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। उधर घटना की जानकारी होने पर यूपी-112 की पुलिस भी पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस को देखते ही उसके पति समेत अन्य लोग 50 हजार रुपये मायके से न लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति संजय, गीता और विसनकी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।