Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Collision between two heavy vehicles causes a 12-km-long traffic jam on the highway

Sonebhadra News: दो भारी वाहनों की टक्कर से हाईवे पर लगा 12 किमी लंबा जाम

Tue, 03 Nov 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Collision between two heavy vehicles causes a 12-km-long traffic jam on the highway
शक्तिनगर - वाराणसी मार्ग पर  पिपरी थाना क्षेत्र में वाहनों से लगा जाम। स्रोत जागरूक पाठक
रेणुकूट। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार सुबह पिपरी थानाक्षेत्र के गाढ़ा बैरियर से लगे गैस फैक्ट्री के समीप दो भारी वाहनों की टक्कर से करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से रोडवेज और कॉलेज बसों समेत सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब सात घंटे तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है। राखड़ लदा एक ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे राखड़ लदे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आगे चल रहे तीन से चार अन्य वाहन भी आपस में भिड़ गए। हादसे में दो भारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीचोबीच फंस गए, जबकि अन्य वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा। सड़क पर भारी वाहनों के फंसने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गाढ़ा बैरियर से सिधहवा तक लगभग 12 किलोमीटर तक जाम लगा था। जाम में आधा दर्जन से अधिक रोडवेज बसों के अलावा कॉलेज बसें, निजी वाहन और मालवाहक ट्रक फंसे रहे। घंटों इंतजार के बाद कई यात्री सामान लेकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। छोटे वाहनों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। इससे जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई लेकिन भारी वाहनों का वजन अधिक होने और उनकी खराब स्थिति के कारण एक क्रेन से उन्हें हटाना संभव नहीं हुआ। इसके बाद दूसरी क्रेन की व्यवस्था की गई। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। दोपहर बाद करीब तीन बजे जाम खुलने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। पिपरी थाना प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि वाहनों की टक्कर के कारण जाम लगा था। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया गया। इससे पूर्व पिछले 27 अक्तूबर को रिहंद डैम से लगे नौकोठिया मोड़ के पास दो वाहनों की टक्कर के बाद तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 19 अक्तूबर को गाढ़ा बैरियर पर ही हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई थी और लंबा जाम लगा था। रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर दो अक्तूबर को रात में सड़क हादसा हुआ। इस घटना के बाद करीब 12 घंटे जाम लगा था। कई वाहनों को अपना रास्ता बदलने पर लंबा चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed