Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers arrived with paddy on the first day, but returned without getting it weighed.

Sonebhadra News: पहले दिन धान लेकर पहुंचे किसान, बिना तौल लौटे

Tue, 03 Nov 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers arrived with paddy on the first day, but returned without getting it weighed.
रॉबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी धान क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली पर लदा धान की बोरी। संवाद
सोनभद्र। जिले में सोमवार से शुरू हुई धान खरीद पहले ही दिन लड़खड़ा गई। शासन के निर्देश के बावजूद किसी भी क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो सकी। रॉबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी स्थित क्रय केंद्र पर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी उपज की तौल नहीं हुई। वहीं, हाईडिल स्थित क्रय केंद्र पर ताला लटकता रहा। ऐसे में पहले दिन धान बेचने पहुंचे किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। शासन की ओर से जिले को 12.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जिले में 72 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो नवंबर से खरीद शुरू होनी थी। एक नवंबर को अवकाश होने के कारण पहले दिन खरीद की शुरुआत सोमवार से निर्धारित की गई थी। इसके अलावा 14 नए क्रय केंद्र खोलने के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। रॉबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी स्थित क्रय केंद्र पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसान धान लेकर तौल कराने पहुंचे थे। हालांकि, घंटों इंतजार के बाद भी तौल शुरू नहीं हुई। दोपहर में पड़ताल के दौरान किसान अपने ट्रैक्टर लेकर लौट चुके थे, जबकि धान से लदी ट्रॉलियां क्रय केंद्र के बाहर खड़ी थीं। केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अभी तौल कराने के निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी 72 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तैयारियां पूरी हैं और खरीद के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नवीन सब्जी मंडी स्थित केंद्र पर किसान धान लेकर पहुंचे थे। नमी मापक मशीन से जांच में धान में नमी अधिक पाई गई, जिसके चलते तौल नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मौके पर किसान भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed