Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Toto driver's daughter secures the top spot

Sonebhadra News: टोटो चालक की बेटी ने पहले स्थान पर लगाया निशाना

Tue, 03 Nov 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Toto driver's daughter secures the top spot
उत्तर प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित- जगवंती यादव। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। गरीबी और संसाधनों की कमी भी करौंदिया गांव की जगवंती यादव के हौसले नहीं डिगा सकी। टोटो चालक की बेटी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर तीरंदाजी में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। बरेली के फरीदपुर में दो नवंबर को आयोजित प्रदेशीय टीम चयन प्रतियोगिता में 657 अंक हासिल कर उन्होंने शिलांग में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह पक्की कर ली। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की महिला तीरंदाजों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में जगवंती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि उन्होंने बिना व्यक्तिगत कोच के यह मुकाम हासिल किया है। चतरा ब्लॉक के करौंदिया गांव निवासी जगवंती के पिता शाहजादा यादव टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के चलते जगवंती को अब तक आधुनिक कंपाउंड धनुष तक नहीं मिल सका है। वह इंडियन राउंड के धनुष से ही अभ्यास कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं। इसके बावजूद वह स्टेडियम में खेलो इंडिया के बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण भी दे रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले चौथी सोनभद्र पीएसपीबी तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी जगवंती ने पहला स्थान हासिल किया था। उस समय विधायक ने उन्हें धनुष उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आधुनिक उपकरण और बेहतर प्रशिक्षण की जरूरत अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव का कहना है कि जगवंती को कंपाउंड धनुष और बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिले तो वह राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उनकी उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन सोनभद्र, जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद समेत खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed