{"_id":"571a57d14f1c1bca5a8b459f","slug":"dodhr-murta-shakti-nagar-rihand-win-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोड़हर, मूरता, शक्तिनगर, रिहंद ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोड़हर, मूरता, शक्तिनगर, रिहंद ने जीते मैच
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद की ओर से आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के एक मुकाबले का दृश्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी रिहंद की ओर से सीएसआर के तहत ग्रामीण युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए परियोजना स्टेडियम में गुरुवार की देर शाम दो दिवसीय ग्रामीण वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एजीएम एके सिन्हा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मैच में डोड़हर ने कांटे की टक्कर में लीलाडेवा को हराया।
इसी तरह देर रात तक चले मुकाबले में मूरता की टीम ने एनटीपीसी को, शक्तिनगर की टीम ने रजमिलान को, रिहंद की टीम ने लिलासी को और बकरिहवां की टीम ने बीजपुर को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। निर्णायक की भूमिका एमपी सिंह और नंदलाल ने निभाई। एंकरिंग राजेंद्र प्रसाद ने की। स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष केसी सिंहा राय, सचिव जयराज, सीएसआर प्रबंधक नरसिंह यादव, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, बी डी सिंह,, एसके सिंह आदि रहे।