फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dodhar defeated Renukoot and captured the trophy

डोडहर ने रेणुकूट को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

Sun, 31 Jan 2021 08:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Dodhar defeated Renukoot and captured the trophy
बभनी। यूथ क्लब डोडहर के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार की देर शाम संपन्न हुई। मुख्य अतिथि यूपीएल आवासीय प्रबंधक बीके सिंह, ग्राम प्रधान डोडहर भागीरथी वैश्य और सह अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व नगद पुरस्कार वितरित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार की सुबह हुआ। इसमें सोनभद्र की 23 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नॉकआउट के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में डोडहर, मूर्ता, रेणुकूट और अनपरा की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। पहला बेस्ट आफ थ्री सेमीफाइनल रेणुकूट और मूर्ता के बीच खेला गया जिसमें रेणुकूट ने मूर्ता को 25-21, 21-8, 21-15 से और दूसरे सेमीफाइनल में डोडहर ने अनपरा को 21-17, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बेस्ट आफ फाइव फाइनल मुकाबले में डोडहर ने रेणुकूट को 25-18, 21-25, 25-22, 25-18 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। निर्णायक की भूमिका में यशवंत सिंह, रामप्रताप पनिका, रामनारायण, आशाराम तथा उद्घोषक परवेज सिद्दिकी, भागवत और स्कोरर की भूमिका रवि दुबे ने निभाई। इस मौके पर यूपीएल के सीनियर मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा, मनोज सिंह, प्रशांत पांडेय, डॉ. रामप्रसाद गोड़, वालीबाल एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुरेश चंद्र मिश्रा, रामरतन, रामनायक मौजूद रहे। यूथ क्लब क्लब डोडहर के सालिक राम, लालबहादुर, नंदलाल, राजन दुबे, संदीप आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed