फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Documents disappeared from the case file, order for action

Sonebhadra News: मुकदमे की फाइल से गायब कर दिए दस्तावेज, कार्रवाई का आदेश

Sun, 02 Nov 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Documents disappeared from the case file, order for action
सोनभद्र। सदर तहसील में फाटबंदी के मुकदमे से जुड़ी एक फाइल से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने का मामला सामने आया है। यह मामला पिछले पांच साल से जांच में उलझा था। पीड़ित पक्ष की अपील पर अब हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को दो माह के भीतर जांच पूरी कर दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मालवीय परिवार से जुड़ा एक फाटबंदी का मुकदमा करीब पांच-छह साल पहले एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन था। उस दौरान एसडीएम की ओर से कुछ आदेश पारित किए गए थे।
विज्ञापन

एक पक्ष ने उन आदेशों और आर्डर शीट की नकल भी प्राप्त कर ली थी, लेकिन कुछ समय बाद फाइल से वे अहम दस्तावेज गायब हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में पहले डीएम और फिर मंडलायुक्त से शिकायत की। मंडलायुक्त के निर्देश पर एडीएम (न्यायिक) से जांच भी कराई गई, लेकिन मामला किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका। बार-बार जांच होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंततः ओमप्रकाश मालवीय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इस पर न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने 27 अक्तूबर को सुनवाई की। अदालत को बताया गया कि अब आंतरिक जांच पूरी हो चुकी है और दोषी अधिकारियों को आरोप पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। हाईकोर्ट ने डीएम को आदेश दिया है कि आदेश की प्रति प्राप्त होने की तारीख से दो महीने के भीतर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच पूरी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed