फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Document holder sacked for sacking, DM takes action on allegations proved

दस्तावेज के हेराफेरी में अभिलेखपाल बर्खास्त, आरोप सिद्ध होने पर डीएम ने की कार्रवाई 

Mon, 20 Jul 2020 09:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Document holder sacked for sacking, DM takes action on allegations proved
सस्पेंड

सोनभद्र कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार में रखे दस्तावेजों में हेराफेरी करने के आरोप में सोमवार को डीएम एस. राजलिंगम ने राजस्व अभिलेखपाल उमानाथ पांडेय को बर्खास्त कर दिया। जांच के दौरान आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

  
जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखपाल उमानाथ पांडेय के खिलाफ आरोप सिद्ध होने पर बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व रिकार्ड रूम के कतिपय दस्तावेज की हेराफेरी की जांच कराई गई। 

विज्ञापन

इस दौरान अभिलेखपाल के खिलाफ आरोप सही मिला। जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अधिकारी या कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

इससे पहले डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की खरीद में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार सदर तहसील में तैनात एक पेशकार और एक लेखपाल को बर्खास्त कर दिया था। अभी कई कर्मियों के खिलाफ जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed