{"_id":"616f042b05f8814c3f050de4","slug":"dm-and-sp-inspected-the-spot-sonbhadra-news-vns6181336193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी के सुकरौन टोला में घटना स्थल का निरीक्षण करते डीएम व एसपी
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
बभनी ग्राम पंचायत के सुकरौन टोला में रविवार की रात घर में सो रहे वृद्ध की हत्या के मामले में मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक बभनी को आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
विज्ञापन
बभनी के सुकरौन टोला में रविवार की रात रामदेव (70) पुत्र चरकू बियार अपने घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान हमलावर ने फावड़े से सिर पर हमलाकर रामदेव की हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। रामदेव के बड़े पुत्र शंकर ने पुलिस को सूचना दी। शंकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने दोनों भतीजों राजबली पुत्र मुन्ना बियार तथा राकेश कुमार पुत्र अंजनी कुमार के खिलाफ नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। शंकर ने बताया कि भतीजे अपने दादा पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते थे, जिससे उनका परिवार परेशान रहता था। हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने जादू-टोना के पहलू पर भी जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया। बभनी में हुए इस हत्या के बाद लोग भयभीत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।