फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District Panchayat shops are allotted to someone, someone else is running them

Sonebhadra News: जिला पंचायत की दुकानों का आवंटन किसी को, चला रहा है कोई और

Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat shops are allotted to someone, someone else is running them
सोनभद्र। जिला पंचायत की तरफ से आवंटित दुकानों और इसके संचालन में गड़बड़ी सामने आई है। विभाग से जिन लोगों के नाम से व्यावसायिक भवनों (दुकान) का आवंटन किया है, उसमें कोई दूसरा व्यक्ति दुकान चला रहा है। इसमें या तो उनके सगा संबंधी हैं या फिर कोई दूसरा व्यक्ति है। ज्यादातर दुकानें मृतकों के नाम से संचालित हो रही हैं। उस दुकान में परिवार के लोगों की बजाय कोई दूसरा व्यक्ति बैठ मिला। जांच में गड़बड़ी मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान के आस-पास जिला पंचायत विभाग की तरफ से 70 से अधिक व्यावसायिक भवन (दुकान) बनाकर लोगों को आवंटित की गई हैं। इन भवनों के आवंटन के एवज में जिला पंचायत को प्रति माह किराया मिलता है। विभाग की तरफ से हर तीन साल पर 20 से 25 प्रतिशत तक किराये में वृद्धि की जाती है। मौजूदा समय में 1500 से लेकर 2500 रुपये प्रति दुकान से किराया आ रहा है। इसमें कई दुकानें ऐसी हैं, जिनके पंजीयन की तिथि काफी पहले समाप्त हो गई है। ऐसे में विभाग की तरफ से सभी दुकानदारों का नए सिरे से पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन के दौरान जांच में सामने आया कि 40 से अधिक दुकानों का आवंटन या तो गलत तरीके से किया गया है या फिर पंजीयन किसी और के नाम से और संचालन किसी दूसरे के नाम से किया जा रहा है। इसमें छह लोगों की मौत हो चुकी है। उनके नाम से तीसरा व्यक्ति ही दुकान चला रहा है। नाम न छापने के शर्त पर दबी जुबान में दुकानदारों का कहना है कि जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ही पहले दुकान आवंटन में गड़बड़ियां की गई हैं, जांच के बाद इसका खुलासा किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
डाला में चार दुकानों का आवंटन गलत
जिला पंचायत की ओर से रॉबर्ट्सगंज के साथ ही रेणुकूट और डाला में दुकानें बनाकर आवंटित की गई हैं। जांच में रॉबर्ट्सगंज के साथ ही डाला में भी दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी मिली है। डाला में चार दुकानदार ऐसे पकड़े गए हैं, जिनके नाम से दुकान का आवंटन ही नहीं है। जिन नामों से दुकान आवंटित हुई हैं, वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके नाम से कोई तीसरा व्यक्ति दुकान चला रहा है। रेणुकूट में भी जांच की जा रही है। हालांकि वहां अभी गडबड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन

--- वर्जन:
रॉबर्ट्सगंज, रेणुकूट और डाला में जिला पंचायत से आवंटित दुकानों का नए सिरे से पंजीयन कराया जा रहा है। जांच में डाला और रॉबर्ट्सगंज में गडबड़ी मिली है। जिनके नाम से दुकान आवंटित हुई है, उसमें कोई दूसरा व्यक्ति व्यवसाय कर रहा है। कुछ आवंटियों की मृत्यु के बाद भी नामांतरण न कराकर उसे किराए पर दे दिया गया। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर नए सिरे से पंजीयन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी-जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed