फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   disposing of garbage by burning

Sonebhadra News: आग लगाकर कूड़े का कर रहे निस्तारण

Wed, 19 Jun 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
disposing of garbage by burning
रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मी जगह-जगह कचरा एकत्रित कर उसमें आग लगा दे रहे हैं। यह प्रवृत्ति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इससे प्रदूषण भी फैल रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व वी मार्ट नाले के पास स्थित धरिकारी मोहल्ला के समीप कचरे में लगाई गई आग की वजह से ट्रांसफार्मर जलते-जलते बच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर हिंडाल्को की दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

खाड़पाथर, मुर्धवा मोड़ क्षेत्र में सफाई कर्मियों की ओर से सफाई के बाद कचरे को एक जगह कर उसमें माचिस से आग लगा दी जा रही है। धीरे-धीरे आग भयंकर रूप ले लेती है। आसपास के लोग किसी तरह पानी डालकर बुझाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्धवा मोड़, खाड़पाथर, वी-मार्ट पुलिया के समीप अक्सर ऐसी स्थिति देखी जा सकती है। ऐसा भी नहीं है कि प्रतिदिन आग लगाई जा रही है। बीच में ट्रैक्टर से भी कूड़ा उठता है, मगर अक्सर आग लगाकर कचरा जलाया जा रहा है।

नगरवासियों का कहना है कि अगर इस तरह की आग से कभी नुकसान हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत की होगी। ईओ का कहना है कि कूड़े में आग लगाना मना है। ऐसा करने वाले सफाईकर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed