फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Displaced people showed unity on employment

विस्थापितों ने रोजगार पर दिखाई एकता

Sun, 22 Aug 2021 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Displaced people showed unity on employment
बीना के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में विस्थापितों को संबोधित करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल स - फोटो : SONBHADRA
कोयला प्रोजेक्टों के चलते विस्थापित हुए परिवारों के बेरोजगार युवाओं ने रोजगार के लिए शनिवार शाम एकजुटता दिखाई। इस मौके पर आउटसोर्सिंग के लिए कोल प्रबंधन की निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) में संशोधन की मांग की गई। बैठक एनसीएल बीना के आवासीय परिसर में स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण में हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश बैसवार ने कहा परियोजना एनआईटी में 25 प्रतिशत वरीयता देते हुए विस्थापितों व परियोजना प्रभावित लोगों को ओबी कंपनियों में रोजगार दिया जाना चाहिए। वक्ताओं का कहना था कि कोल प्रबंधन की उदासीनता व निजी कंपनी की हठधर्मिता की वजह से विस्थापितों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हुई है। नेताओं ने कहा कि कहा चंदुआर, बरवानी, बांसी जमशीला, कोहरौलिया, घरसड़ी के विस्थापित परिवार के सदस्यों को रोजगार नहीं दिया गया तो बीजीआर समेत सभी कंपनियों में एक सप्ताह के भीतर रणनीति बना कर प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने कहा विस्थापित परिवार के वंशजों को साक्षात्कार लेने के बाद भी रोजगार नहीं दिया जा रहा। यह चिंता का विषय है। अध्यक्षता लाल चंद गुप्ता ने की। इस दौरान मुख्य रूप से कोटा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बबलू प्रधान, शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, जगदीश बैसवार, लालचंद गुप्ता, संतोष कुमार दुबे, जयदीप कश्यप, कृष्णकुमार दुबे, आनंद दुबे, राजेन्द्र कुमार, लाल साहेब, उपेंद्र दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed