फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DIG conducts annual inspection of Sonbhadra, examines Chopan police station arrangements

Sonebhadra News: डीआईजी ने किया सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण, चोपन थाने की व्यवस्थाएं परखी

Tue, 05 May 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
DIG conducts annual inspection of Sonbhadra, examines Chopan police station arrangements
विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी आरपी सिंह ने मंगलवार को जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अभिलेखों व कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्र व्यवहार, आंकिक, अभियोजन और अपराध शाखा सहित अन्य इकाइयों के अभिलेखों की जांच की। डीआईजी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, विवेचना की गुणवत्ता सुधारने और अभियोजन कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ और डीसीआरबी शाखा के निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा मामलों में संवेदनशीलता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके बाद डीआईजी ने चोपन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी, बैरक, शस्त्रागार और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने, गैंग पंजीकरण की कार्रवाई तेज करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने वांछित और वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी और बीट पुलिसिंग को सक्रिय करने पर जोर दिया। साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए उन्होंने ऑनलाइन अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान महिला बीट से संबंधित उत्कृष्ट जानकारी प्रस्तुत करने पर आरक्षी प्राची शुक्ला को पुरस्कृत किया गया। डीआईजी ने महिला अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डीआईजी ने पारदर्शी पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed