फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diesel tanker carrying 24000 litres overturns in Sonbhadra Markundi Valley due to brake failure

सोनभद्र: मारकुंडी घाटी में ब्रेक फेल होने से पलटा 24 हजार लीटर डीजल टैंकर, सड़क पर मची लूट

Thu, 08 Oct 2026 05:00 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: किशन चौबे Updated Thu, 08 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

सोनभद्र के चोपन क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में ब्रेक फेल होने से 24 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर पलट गया। डीजल सड़क पर फैलने के बाद लोग बाल्टी-डिब्बे लेकर पहुंच गए। चालक को मामूली चोटें आईं और करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
Diesel tanker carrying 24000 litres overturns in Sonbhadra Markundi Valley due to brake failure
सोनभद्र में पलटा 24 हजार लीटर डीजल टैंकर - फोटो : Samvad News Agency

विस्तार

सलखन के चोपन थानाक्षेत्र के मारकुंडी घाटी में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे डीजल से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से डीजल सड़क पर बहने लगा। सड़क पर डीजल फैलता देख आसपास के लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर डीजल भरने के लिए मौके पर पहुंच गए। टैंकर में करीब 24 हजार लीटर डीजल लदा था।

विज्ञापन


डीजल के सड़क पर फैलने से आग लगने का खतरा पैदा हो गया। हादसे के कारण मारकुंडी घाटी में करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा और वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

पीडीडीयू नगर से डीजल लेकर ओडिशा जा रहा था टैंकर
बिहार के गया जिले के नजीरगंज थानाक्षेत्र के यमुनानगर निवासी टैंकर चालक पवन कुमार पुत्र संजय यादव ने बताया कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पीडीडीयू नगर) से टैंकर में डीजल लोड कर ओडिशा जा रहा था। रॉबर्ट्सगंज से आगे मारकुंडी घाटी में पहुंचते ही अचानक टैंकर का ब्रेक फेल हो गया। इससे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को देखकर डीजल भर रहे लोग भागे
टैंकर पलटने की सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीजल भरने के लिए बाल्टी और डिब्बे लेकर पहुंचे लोग पुलिस को देखते ही वहां से भाग गए। आग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया।

पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया और सड़क पर फैले डीजल को लेकर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed