फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diarrhea outbreak in Bhavna village, dozens of victims

भवना गांव में डायरिया का प्रकोप, दर्जनों पीड़ित

Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak in Bhavna village, dozens of victims
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भवना गांव में डायरिया के प्रकोप से गांव वाले परेशान हैं। शनिवार को सीएचसी में डायरिया के सात नए मरीज भर्ती हुए। करीब दर्जन भर मरीज अभी गांव में हैं, जिनका घोरावल सीएचसी की मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर उपचार किया। पिछले एक सप्ताह के अंदर दर्जनों ग्रामीणों के डायरिया पीड़ित होने और एक महिला की मौत से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह भवना गांव निवासी भगवंती (55) पत्नी नरायन, नंदिनी (5) पुत्र लक्ष्मण, बचाई (52) पत्नी शिवमुनि, जयकरन (65) पुत्र रामदास, विश्राम (60) पुत्र गंगा, फुलेसरी (50) पत्नी राजेंद्र, प्रिया (16) पुत्र अर्जुन को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों ने एंबुलेंस से भर्ती कराया। भवना निवासी अर्जुन ने बताया कि उनके घर में अब तक पांच लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं। शनिवार को उनकी पुत्री प्रिया (16) व पिता विश्राम (60) को उल्टी दस्त होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पूरे भवना गांव में डायरिया का प्रकोप है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब तक 50 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं। बहुत से लोगों ने आस पास के निजी अस्पतालों में उपचार कराया। वहीं पांच दिन पहले भवना गांव निवासी रजनी (65) पत्नी दीना की डायरिया से मौत हो चुकी है। बताया कि गांव के वार्ड नंबर चार और बरहवा पुरा में डायरिया का प्रकोप ज्यादा है। उधर गांव में भी डायरिया का उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. राकेश व डॉ. आशीष के नेतृत्व में तीन दिन से गांव में पीड़ितों का उपचार करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोट
शनिवार को भवना गांव से सात डायरिया मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में डायरिया का प्रकोप होने से स्वास्थ्य विभाग सजग है और तीन दिन से लगातार डॉक्टरों की टीम भवना गांव में जाकर डायरिया पीड़ितों का उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. गुरु प्रसाद मौर्य, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed