Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diarrhea havoc in Muther, five new patients admitted

Sonebhadra News: मुठेर में डायरिया का कहर, पांच नए मरीज भर्ती

Sun, 08 Sep 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea havoc in Muther, five new patients admitted
जिले में डायरिया के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगते नहीं दिख रहा है। सदर ब्लॉक के मुठेर गांव में डायरिया पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को पांच नए डायरिया मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह में बीमार होने वालों की संख्या बढ़कर 31 पहुंच गई है। गांव में एक ही हैंडपंप से पानी पीने वालाें के बीमार होने का क्रम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पांच दिन पूर्व जहां छह लोगों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

तो वहीं एक दिन बाद मालती पत्नी शंंकर को भी भर्ती कराया गया था। तब स्वास्थ्य विभाग का दावा था कि गांव में स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि गांव में डायरिया के मामले बढ़ ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को श्रेयांश (5) और प्रिया (8) पुत्री संतोष को भर्ती किया गया था। तो शनिवार की सुबह नीरज, राजेश, विकाश, शिवांश को जिला अस्पताल में भर्ती किए गए थे। हालांकि यहीं तक मामला थमता नहीं दिख रहा है।
रविवार को गांव से पांच लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें किश्मत और शिवम (6) जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं धनेश्वर (45), अंजू और कौशल्या को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अतिरिक्त नंन्दू, व उन्ही के घर की पुष्पा (15) पुत्री संजय, सत्यजीत (20), विजयी के घर की प्रमिला व उसका बेटा प्रेम, फुलकेशरी के घर की रेखा, रमेश, मुन्नीलाल के घर की शीला, सुमित्रा के घर के अंश, जोयराज (3) पुत्र चंदन, राजेश (28), शुभम, आरती (26) बीमार हो चुके हैं।


एक ही हैंडपंप का पानी पीते थे सभी
मुठेर गांव में सभी डायरिया पीड़ित एक ही हैंडपंप का पानी पीते थे। ऐसे में पानी के दूषित होने की आशंका जाहिर की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उस नल से पानी पीने से लोगों को रोक दिया गया है। हालांकि गांव में स्वच्छ पेयजल को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed