फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dhanaura defeated Duddhi by 51 runs

धनौरा ने दुद्धी को 51 रन से हराया

Tue, 09 Feb 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Dhanaura defeated Duddhi by 51 runs
दुद्धी। खजुरी गांव में कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच दुद्धी और धनौरा के बीच 12 -12 ओवर का खेला गया। टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए धनौरा की टीम निर्धारित ओवरों में 156 रन बना सकी। बल्लेबाज उपेंद्र कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुद्धी की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर 106 रन ही बना पाई। धनौरा के गेंदबाज आकाश ने सर्वाधिक तीन विकेट अर्जित किए। इस तरह उद्घाटन मैच 51 रनों से धनौरा की टीम जीत लिया। इस दौरान फूलचंद्र गुप्ता, प्रेम नरायन, गोपाल दास, मनीष जायसवाल, दीपक कुमार, विवेक गुप्ता, आशीष कुमार,अफरोज खान मौजूद रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उपेंद्र कुमार को पूर्व बीडीसी सूर्यमणि गुप्ता ने दिया। अंपायरिंग उमाशंकर मिश्र व मोनू खान रहे। कमेंट्री सलीम खान व अमित कुमार ने किया। स्कोरर विकाश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed