फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DFO arrived to investigate felling of trees and illegal mining

Sonebhadra News: पेड़ों की कटान और अवैध खनन की जांच को पहुंचे डीएफओ

Sat, 15 Jun 2024 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
DFO arrived to investigate felling of trees and illegal mining
रेणुकूट वन प्रभाग अंतर्गत जरहा वन क्षेत्र में अवैध खनन और लीलाडेवा बीट के महुली कंपार्टमेंट 1 व 2 सेक्शन से खैर के पेड़ की कटान की शिकायत पर डीएफओ ने शनिवार को जांच की। ग्रामीणों की शिकायत पर जरहा पहुंचे डीएफओ ने वन कर्मियों को फटकार लगाते हुए प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुछ माह पहले बघाडू वन क्षेत्र से खैर व महुली वन क्षेत्र के जंगलों से साखू के पेड़ों की कटान का मामला आया था। जांच में ही मामला उलझ कर रह गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गरीबों को वन कर्मी जलावनी लकड़ी भी लाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देते हैं, लेकिन धड़ल्ले से चल रहे अवैध कटान व खनन पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

बघाड़ू, बिच्छी नदी, अजीर नदी, बरन आदि नदी नालों से शाम ढलने के बाद अवैध खनन व परिवहन किया जा रहा है। इस बाबत शिकायत पर डीएफओ रेणुकूट स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को जरहा पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। वन कर्मियों को कड़ी हिदायत दी कि वन संपदा की प्रभावी ढंग से निगरानी करें। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed