फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees wished for virtue by circumambulating the Bhudevs

भूदेवों की परिक्रमा कर भक्तों ने की पुण्य की कामना

Wed, 29 Dec 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Devotees wished for virtue by circumambulating the Bhudevs
राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ में सजी प्रभु श्रीराम की प्रति? - फोटो : SONBHADRA
नगर के आटीएस क्लब में आयोजित श्रीरामचरित मानस और महायज्ञ के पांचवें दिन मुख्य व्यास आचार्य सूर्यलाल मिश्र ने सीता हरण के प्रसंग से श्रद्धालुओं को सराबोर किया। बताया शूर्पणखा नामक रावण की एक बहन थी, जो नागिन के समान भयानक और दुष्ट हृदय की थी। घुमते हुए वह पंचवटी पहुंची, वहां दोनों राजकुमार को देखकर विकल हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान शूर्पणखा ने मौका देख मर्यादा पुरुषोत्तम राम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर शूर्पणखा को छोटे भाई लक्ष्मण के पास भेज दिया। शूर्पणखा के बार-बार प्रणय निवेदन से लक्ष्मण क्रोध में आकर सुर्पणखा का नाक काट देते हैं। शूर्पणखा ने इसकी सूचना अपने भाई रावण को दी, तब रावण क्रोध में आकर खल-दूषण को बहन के अपमान का बदला लेने के लिए भेजता है, युद्ध में खल-दूषण मारे जाते हैं। हर तरह से हार मिलने पर रावण खुद साधु का वेश धरकर भिक्षा मांगने पंचवटी पहुंचा, इसके बाद माता सीता का अपहरण कर लिया। इस मौके पर समिति के महामंत्री सुशील पाठक, यजमान अजय शुक्ला, रतनलाल गर्ग, डॉ. जेएस चतुर्वेदी, मिठाई लाल सोनी, ठाकुर अग्रहरि, शिशु त्रिपाठी, अजीत सिंह भंडारी, विकास मित्तल, नरेंद्र गर्ग, महेश दूबे, विमलेश सिंह, विमलेश सिंह पटेल, रविन्द्र पाठक, शुभम शुक्ला, चंदन चौबे, हर्षवर्धन केसरवानी। संचालन संतोष कुमार द्विवेदी ने किया।

राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ की परिक्रमा करते लोग।

राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ की परिक्रमा करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed