फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees were stunned to hear the story of Jatayu and Sabari's salvation

जटायु व सबरी उद्धार का प्रसंग सुन भक्त हुए विभोर प्रसंग सुन भक्त भाव विभोर

Thu, 30 Dec 2021 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Devotees were stunned to hear the story of Jatayu and Sabari's salvation
नगर के आरटीएस परिसर में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के छठे दिन व्यास सूर्यलाल मिश्र ने भगवती सीता की खोज का वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने मानस पाठ कर रहे भूदेवों की परिक्रमा कर पुण्य की कामना की।
विज्ञापन

मानस पाठ के दौरान व्यास ने कहा कि छल और कपट से भगवती सीता का अपहरण लंकेश ने किया। जटायु ने भगवान श्रीराम को बताया कि सीता का हरण रावण किया है। यह सूचना देकर जटायु परलोक सिधार गया। उसे सद्गति प्रदान कर भगवान श्रीराम सबरी के आश्रम पहुंचे। श्रीराम को निर्जन वन में विलाप करते देख महर्षि नारद को बहुत ही पश्चाताप होता है क्योंकि उनके शाप के कारण ही भगवान श्रीराम को यह दिन देखना पड़ा। इसी के साथ छठे दिन के श्रीरामचरितमानस का पाठ संपन्न हुआ। वहीं मानस मंच पर रात्रि प्रवचन में गोरखपुर से पधारे कथावाचक हेमंत तिवारी और जौनपुर के विद्यार्थी ने जटायु व सबरी उद्धार आदि कथा प्रसंगों को बड़े ही सुंदर ढंग से सुनाया। इस अवसर पर समिति के महामंत्री सुशील पाठक, यजमान अजय शुक्ला, संरक्षक इंद्रदेव सिंह, अयोध्या दूबे, मिठाई लाल सोनी, राकेश त्रिपाठी, मन्नू पांडेय, सुधाकर दूबे, महेश दूबे, शलफ खंडेवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं सुंदर कांड महिला मंडल की राधा थरड, शीला जैन, सुमन गुप्ता, विमला अग्रवाल, सुचिता खेतान, रोशनी अग्रवाल, निर्मला सिंघल, अन्नू केडिया सहित अन्य सदस्यों की तरफ से प्रसाद चढ़ाया गया। प्रवचन के बाद आरती और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed