फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Development work has stalled since BJP government came

भाजपा सरकार के आने के बाद से ठप है विकास कार्य

Sun, 29 Nov 2020 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Development work has stalled since BJP government came
रामगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चतरा के सदस्यों ने रविवार को पन्नूगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ में सलीम खां के आवास पर बैठक की। यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निगम मिश्रा ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तब से व्यापारियों, किसानों, मजदूरों और गरीबों का शोषण व्यापक पैमाने पर हो रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी दिन पर दिन बद से बदतर होती चली जा रही है। इस देश और प्रदेश में जितना भी विकास दिखाई दे रहा है वह कांग्रेस के समय का ही है। सरकार सिर्फ झूठ बोलने में लगी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार देश और प्रदेश से गई है विकास कार्य पूरी तरह ठप है। 20 दिसंबर तक कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर दिखाई देगी और कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण किया जायेगा। संचालन लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव दबे कुचलों की आवाज बनी रही है और आगे भी आम लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी। इस दौरान लक्ष्मीकांत दुबे, राजेंद्र पांडे, सुरेंद्र पांडे, विमलेश विश्वकर्मा, कंचन विश्वकर्मा, सूरज भारती, वसीम अकरम, सलीम खान, शैलेश श्रीवास्तव, लालता प्रसाद कनौजिया, विटुली, हसीना, आरती सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed