फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Development projects scorched in the heat of corruption

भ्रष्टाचार की आंच में झुलसीं विकास की परियोजनाएं

Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Development projects scorched in the heat of corruption
जिले में विकास को गति देने के उद्देश्य से कई परियोजनाएं तो शुरू की गई थीं, लेकिन इनका काम वित्तीय अनियमितता के चलते ठप पड़ा है। कहा जाए तो विकास की यह परियोजनाएं भ्रष्टाचार की आंच में झुलस गई हैं।
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक के नंदना ग्राम पंचायत में वर्ष 2012 में करीब 3.02 करोड़ की लागत से मॉडल स्कूल का निर्माण शुरू किया गया था। इसके पीछे क्षेत्र के गरीब बच्चों को सस्ती शिक्षा देना मकसद था। स्कूल 2015 तक पूर्ण कर यहां कक्षाएं संचालित की जानी थी, लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि बढ़ाकर 2019 कर दी गई। विद्यालय भवन का निर्माण पूर्ण तो हो गया है, लेकिन फर्नीचर आदि का काम अभी नहीं हो सका है। विभागीय सूत्रों की मानें तो वित्तीय अनियमितताएं और धनाभाव के कारण वर्षों से विद्यालय भवन का निर्माण ठप है। मॉडल स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का सपना संजोए अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक के तियरा ग्राम पंचायत में करीब 3.61 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्मार्ण 2011 में शुरू हुआ। कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम ने 2012 से ही भवन निर्माण का काम आधा अधूरा छोड़ दिया। निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता मिलने पर 2014 में तत्कालीन मंडलायुक्त ने संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ सका। यही हाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही का भी है। यहां 3.22 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होना था, जो वित्तीय अनियमितता के चलते छह वर्ष बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed