{"_id":"5ec163238ebc3e907c68585e","slug":"details-of-migrant-workers-are-being-collected-sonbhadra-news-vns525309675","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी श्रमिकों का जुटाया जा रहा है ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी श्रमिकों का जुटाया जा रहा है ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला प्रशासन की ओर से ऐसे प्रवासी श्रमिकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जो रोजी रोटी की तलाश में गैर प्रान्तों में गए थे और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। श्रम विभाग के साथ पंचायती राज विभाग की ओर से कौन से प्रवासी श्रमिक किस स्किल के हैं इसका ब्योरा तैयार किया जा रहा है। इसके बाद शासन प्रशासन की तरफ से स्किल के हिसाब से प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने की कवायद की जाएगी।
विभागीय कर्मचारी क्वारंटीन सेंटरों में जाकर श्रमिकों से जानकारी लेते हुए इसका डाटा तैयार कर रहे हैं। इस संबंध में उपश्रमायुक्त सरजू राम विंध्याचल मंडल का कहना है कि प्रवासी श्रमिकों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो क्वारंटीन सेंटरों में जाकर श्रमिकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर पता करके उसकी सूची तैयार कर रहे है। अब तक एक हजार से अधिक श्रमिकों का डाटा तैयार हो चुका है। फिलहाल अभी डाटा जुटाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।