फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deputy Director got angry after seeing the lock on the garbage disposal center

Sonebhadra News: कूड़ा निस्तारण केंद्र पर ताला देख भड़के उप निदेशक

Wed, 09 Apr 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director got angry after seeing the lock on the garbage disposal center
करमा विकासखंड परिसर में बुधवार को दोपहर बाद उपनिदेशक पंचायती राज सतीश कुमार ने सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने ब्लॉक में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति जानी। कूड़ा निस्तारण केंद्र पर ताला लगा देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में स्थापित सहज जन सेवा केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित करने, कूड़ा निस्तारण केंद्र की उपयोगिता, केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित से कराए गए कार्यों की जानकारी ली। संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने ब्लॉक के धौरहरा गांव में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ताला बंद मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। बर्मिग कंपोस्ट को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्देश दिए। उसके समीप बने अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण कर उसकी उपयोगिता के लिए संबंधित सचिव एवं प्रधान को कहा। इसके बाद बाग पोखर में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीपीआरओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में स्थापित सहज जन सेवा केंद्रों पर 30 रुपये में आय, जाति, निवास समेत कई प्रमाण पत्र मिलता है। इसके लिए जन जागरूकता लाने की आवश्यकता है।

इस धनराशि में से 5 रुपये पंचायत सहायकों को, 7 रुपये ग्राम पंचायतों को, 18 रुपये सेवा प्रदाता को मिलता है। इस मौके पर बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत सुनील कुमार यादव, सचिव ऋषि कुमार, छोटेलाल, अश्विनी श्रीवास्तव, शिवम सिंह, उमेश कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed