फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deputy CM Brijesh Pathak roared in Sonbhadra: said- 'Now development is discussed, not Gundaraj of UP'

सोनभद्र में गरजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: बोले- 'अब यूपी के गुंडाराज की नहीं, विकास की होती है चर्चा'

Mon, 08 May 2023 02:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 08 May 2023 02:28 PM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए नगर के आरटीएस क्लब मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर गरीब को पक्की छत, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलिंडर, हर घर नल से जल उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाया है।

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak roared in Sonbhadra: said- 'Now development is discussed, not Gundaraj of UP'
सोनभद्र में गरजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि पिछले छह वर्षों में प्रदेश में कानून का इकबाल बढ़ा है। गुंडों की नाक में नकेल डाल दी गई है। माफिया जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। यूपी के प्रति लोगों की धारणा बदली है। अब यहां के गुंडाराज की नहीं, विकास की चर्चा होती है। व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर पहुंचे CM Yogi: बोले- 'जिन्होंने आपको पानी के लिए तरसाया आप उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए'
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए नगर के आरटीएस क्लब मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर गरीब को पक्की छत, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलिंडर, हर घर नल से जल उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है, जिसकी बदौलत यूक्रेन और सूडान में फंसे लाखों भारतीयों की सकुशल भारत लाया जा सका। कांग्रेस से विरासत में बिगड़ी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने सुदृढ़ किया। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। वर्ष 2047 तक इसे तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। इसमें यूपी की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में गुंडे रहते थे। इस कारण उद्योगपति यहां आने में कतराते थे। वर्ष 2017 के बाद यहां कानून का राज स्थापित हुआ है।
यूपी के प्रति लोगों की धारणा बदली है। महिलाओं-बहनों को परेशान करने वाले 25 हजार से अधिक बदमाशों पर कार्रवाई हुई है। अब गुंडे कागज पर लिखकर थाने जाते हैं कि हमें गिरफ्तार कर लो। संकल्प पत्र के हर वादे को हमने पूरा किया है। सभी जिलों को फोर लेन से जोड़ा गया है। जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली मिल रही है। दिल्ली-लखनऊ से आने वाला पैसा प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे इसके लिए नगरों में भी भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है। सड़क, नाली का निर्माण, पार्कों-चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। उन्होंने जिले की सभी दस निकायों से भाजपा और सहयोगी दलों के चेयरमैन व सभासद प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की। इस मौके राज्यसभा सांसद रामशकल, दर्शना सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, राज्य मंत्री संजीव गोंड सहित सभी विधायक, पार्टी प्रत्याशी व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed