फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi reached Mirzapur: While addressing the public meeting, he said- 'Now if UP is changing, then Mirzapur

मिर्जापुर में CM Yogi: बोले- 'जिन्होंने आपको पानी के लिए तरसाया आप उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए'

Mon, 08 May 2023 04:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 08 May 2023 04:12 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट के उप चुनाव लिए जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा- अब यूपी बदल रहा तो मिर्जापुर भी बदल रहा है। 

विज्ञापन
CM Yogi reached Mirzapur: While addressing the public meeting, he said- 'Now if UP is changing, then Mirzapur
मिर्जापुर पहुंचे CM Yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को मिर्जापुर दौरे पर थे। मिर्जापुर में सीएम छानबे विधानसभा सीट के उप चुनाव लिए जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर खूब कटाक्ष किए। 

विज्ञापन

सीएम ने कहा- मैं आप लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि आपने हमारा साथ दिया। मिर्जापुर में पेयजल की समस्या जल्द दूर होगी। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है। जिन लोगों ने आपको पानी के लिए तरसाया आप उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए'।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur: अब तोप से दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी मिर्जापुर की लेफ्टिनेंट साक्षी, जानें- संघर्ष की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग परिवार वादी सोच के लोग हैं इन्हें विकास से मतलब नहीं है। सपा-बसपा का सूपड़ा तो साफ होना ही है। इसलिए उन्होंने खुद को प्रचार से भी दूर रखा है। सीएम ने आगे कहा- पहले युवाओं के हाथ में तमंचे हुआ करते थे लेकिन आज टेबलेट है। हमारी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को टेबलेट देने का लक्ष्य बनाया है। 

सीएम योगी की खास बातें- 
लालगंज के बाबू उपरौधा इंटर कालेज में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
गर्मियों में मिर्जापुर में टैंकर से पानी की सप्लाई होती थी। बहन, बेटियों को कई किलोमीटर पैदल चलकर सिर पर घड़ा रखकर पानी लाना पड़ता था। अब बेटियों को दो-चार आठ किलोमीटर का सफर नहीं करना होगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य करने जा रही है। इस योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सब्जियां, अनाज व अन्य उत्पाद देश के किसी भी बाजार में पहुंच सकेंगे। विंध्याचल के करीबी जेट्टी बनाई जा रही है। वाटरवेज के माध्यम से देश-विदेश के मार्केट में कोई भी सामान भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश बढ़ रहा है तो मिर्जापुर भला कैसे पीछे रह सकता है। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा किपारिवारिक सोच रखने वाले लोगों कि केवल एक ही कार्य योजना है युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़वा कर समाज के खिलाफ काम कराना।
अब युवा के हाथ में कोई तमंचा नहीं पकड़ा सकता क्योंकि दो करोड़ युवाओं के हाथों में टेबलेट पहुंचाने का काम सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मिर्जापुर में विश्वस्तरीय विश्विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। डिग्री पर मां विंध्यवासिनी की तस्वीर रहेगी। छात्र कहीं भी जाएगा माँ की तस्वीर के साथ उनका आशीर्वाद भी रहेगा। इस दौरान समर्थित प्रत्याशियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री प्रदेश सरकार  नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, पूर्व मंत्री रमाशंकर पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्रा, डॉ विनोद बिंद, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, पूर्व मंत्री रंग नाथ मिश्रा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed