{"_id":"61e5b23d82494d78dc5e2df0","slug":"deposit-all-licensed-weapons-before-the-election-sonbhadra-news-vns634100221","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले जमा करा लें सभी लाइसेंसी शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले जमा करा लें सभी लाइसेंसी शस्त्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर बैठक करते डीएम टीके शिबू।
- फोटो : SONBHADRA
विधानसभा चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम टीके शिबू ने सोमवार को सभी एसडीएम व अन्य अफसरों के साथ बैठक की। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराते हुए उल्लंघन करने वाले दलों और प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की तैयारी की भी समीक्षा की।
डीएम ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित जो भी एप विकसित किए गए हैं, उसके माध्यम से लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएं। अब तक असलहा जमा करने की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई तेज करें। कोई भी शस्त्र बाकी नहीं रहना चाहिए। सभी एसडीएम आरओ हैंडबुक का अध्ययन कर लें, जिससे आयोग के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन का किए जाने की स्थिति में धारा 144 व महामारी अधिनियम की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मतदाता जागरुकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जिन बूथों पर मतदान प्रतिशत कम था, उसे केंद्रित करते हुए विशेष जागरुकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में कम वोटिंग वाले बूथों का निरीक्षण कर लें, अगर कोई भी समस्या आ रही है तो उसका निराकरण कराएं। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम राकेश सिंह, आशुतोष दुबे, एडीएम न्यायिक भानु प्रताप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में होगी चारों सीटों का नामांकन
डीएम टीके शिबू ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। आदर्श आचार संहिता की जानकारी देते हुए इसका पालन सुनिश्चित कराने में सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में आठ जनवरी से ही आदर्श आचार संहिता लागू है। सभी दल अपने स्तर से इसका पालन कराएं। रैलियों, सभाओं पर रोक है। चुनाव प्रचार के लिए समय सीमा का ध्यान रखें। भीड़ किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की व्यवस्था कलेक्ट्रेट परिसर में रहेगा। बैठक में राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश गोंड, श्रीनाथ कुशवाहा, अशोक कुमार कनौजिया, रामसुंदर निषाद, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष संजीव कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।