फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration for the demand to declare drought-hit

सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for the demand to declare drought-hit
चतरा ब्लॉक के सामने बृहस्पतिवार को जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। बीडीओ को डीएम के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ के उत्तर प्रदेश संयोजक चंद्र भूषण पांडेय ने कहा कि बारिश न होने के कारण जनपद किसानों के लगभग 20 से 25% रोपावनी नहीं हो पाई है। जनपद की भौगोलिक स्थिति बड़ी दुरूह है। यहां सिंचाई का प्रमुख साधन बंधी व बंधे हैं। कहा कि बारिश न के बराबर होने के कारण बांध, बंधी समेत अन्य जलाशयों में पानी कम है। इस वजह से नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। पानी के अभाव में किसान धान के नर्सरी की रोपाई नहीं करवा पा रहे हैं। कहा जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों को प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ दिया जाए। अवर्षण के चलते किसानों के इस भयंकर सूखा का ऋण माफ हो। कृषि कार्य के लिए निजी नलकूपों को मुफ्त विद्युत उपलब्ध कराने के साथ ही कृषि लोन की वसूली तत्काल रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed