फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration alleging irregularity in road construction

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन

Fri, 16 Apr 2021 07:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Demonstration alleging irregularity in road construction
दुद्धी। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के धनौरा गांव में पीडब्ल्यूडी से करवाये जा रहे सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शु्क्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान निर्माण कार्य की देख-रेख करने मेठ से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि कबाड़ दुकान दुद्धी से धर्मेंद्र सिंह के घर तक सड़क पेंटिंग का कार्य चल रहा है, लेकिन मानक को पूर्ण किए बगैर ही कार्य कराया जा रहा है। गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यस्थल पर पहुंचे ग्रामीण जब मेठ से स्टीमेट मांगा और बात करनी चाही तो उसने ग्रामीणों से अभद्रता की। आरोप है कि गुणवत्ताविहीन कार्य मेठ के सह पर कराया जा रहा है। कहा कि ठेकेदार से भी बात की गई है बावजूद इसके गुणवत्ताविहीन सड़क बनाई जा रही है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कहा कि 15 साल के बाद हो रहा सड़क निर्माण कार्य इस हिसाब से तो 15 दिन भी नहीं चलेगी। हम सभी निर्माण कार्य के बाद भी गड्ढेनुमा रास्ते में ही चलने को विवश होंगे। इस मौके पर संदीप कुमार, नीतीश कुमार, गोलू, दशरथ कुमार, दिनेश कुमार, अवधेश कुमार, बुल्लू कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed