फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated protest against undeclared power cut

अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against undeclared power cut
कलेक्ट्रेट में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते गुरमा मारकुंडी के उपभोक्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। गुरमा फीडर से अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में सोमवार को गुरमा और मारकुंडी के उपभोक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर अघोषित विद्युत कटौती बंद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का कहना है कि गुरमा फीडर से कई महीने से अघोषित कटौती की जा रही है। दिन, रात में विद्युत कब आएगी और कब जाएगी जिसका कोई समय सारणी निर्धारित नहीं है। बिजली की लगातार अनियमित कटौती से क्षेत्र के समस्त उपभोक्ता त्रस्त व परेशान है। विद्युत कटौती से तमाम दिक्कतें भी उठानी पड़ रही है। विद्युत कटौती से जहां किसान धान की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे है वहीं दूसरी तरफ विद्युत कटौती से लोगों का धंधा चौपट हो रहा है। उपभोक्ताओं ने फीडर से रोस्टर के अनुसार आपूर्ति चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार, अनिल कुमार तिवारी, शानू खान, किशन शर्मा, विनोद कुमार, शैलेश, सुरेन्द्र, राजकुमार, नागेन्द्र, चंदन सिंह, भोला सोनी, राजेश गुप्ता, दीपक कुमार, उधम सिंह यादव, नरेन्द्र कुमार, संतोष विश्वकर्मा, मुलायम सिंह यादव, कन्हैया लाल, ओम, सलीम, शिवशरण पनिका, धीरेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed