फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrate board where DMF gets work done

डीएमएफ से जहां कराएं कार्य, लगवाएं प्रदर्शन बोर्ड

Tue, 05 May 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstrate board where DMF gets work done
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास फंड में जमा धनराशि का इस्तेमाल खनन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के विकास के लिए किया जाय। न्यास की कार्यप्रणाली के लिए नीतिगत रूपरेखा तैयार करना, उसकी समीक्षा कराना है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि खनन विभाग सदस्य सचिव के रूप में खनन कार्यों के साथ ही खनन क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, संपर्क मार्ग का अनुरक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत आदि कराकर गरीबों की सेवा के लिए बेहतर बनाया जाय। उन्होंने परिषदीय स्कूलोें में जरूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्य योजना को शामिल किया जाय। बैठक में उन्होंने विशेष रूप से परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प, स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण, महामारी के दौरान ग्राम पंचायत स्तरों पर स्थापित कम्युनिटी किचन पर व्यय, आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृृढ़ीकरण आदि को प्राथमिकता देते हुए समिति के सर्वसम्मति से काम कराने के निर्देश दिए। कहा कि जहां पर डीएमएफ से कार्य कराये जाय, उसका प्रदर्शन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाय। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराये गये हैं, उन कार्यों में तेजी लाया जाय। बैठक में सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार, खान अधिकारी मो. महबूब, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed