{"_id":"eb245f74e283bab3bf7a58a7381657f1","slug":"demanded-payment-of-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को उत्तर प्रदेश दुरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों की बैठक हुई। इसमें दस दिनों के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से मुरारे सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष व महिला संगठन का नीतू सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी ने कहा कि सपा सरकार शिक्षामित्रों के साथ है, जल्द ही असमायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन होगा। कहा कि संगठन शिक्षामित्रों के हक के लिए सदैव आवाज उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा।
उन्होंने अपरेश चंद्र पांडेय को उपाध्यक्ष, अनुज सिंह को महामंत्री व मीडिया प्रभारी, सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र त्रिपाठी को संगठन मंत्री, पवन कुमार बिंद को सचिव बनाए जाने की घोषणा की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मित्रों के बकाये मानदेय का भुगतान किए जाने के संबंध में जल्द ही बीएसए से मुलाकात की जाएगी।