फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to build Chhat Ghat on the banks of Kanhar river

कनहर नदी तट पर छठ घाट बनवाने की मांग

Wed, 09 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand to build Chhat Ghat on the banks of Kanhar river
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने टोला सरपतवां गांव में कनहर नदी के तट पर छठ घाट एवं सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी एस राजलिंगम से की है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के तट पर घाट का निर्माण नहीं होने से छठ पूजा के दौरान भीड़ जमा होने से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोटा के सरपतवां टोला की छठ पूजा करने वाली सोनम देवी, रीना, शकुंतला, मीरा, रेखा, अंजली, सुनीता, तेतरी देवी एवं कमलेश का कहना है कि उनके टोले के पास से कनहर नदी गुजरी है। सूर्योपासना का पर्व छठ पूजा के दौरान कनहर नदी के तट पर करीब डेढ़ सौ से दो सौ श्रद्घालु पूजन करने आते है। कनहर नदी के तट पर छठ घाट का निर्माण नहीं होने और नदी के तट तक जाने के लिए रास्ता नहीं होने से श्रद्घालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कनहर नदी के तट तक जाने के लिए 200 मीटर लंबा संपर्क मार्ग और छठ घाट का निर्माण कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed