फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to build a bypass from outside the city

नगर के बाहर से बाईपास बनाने की मांग

Sun, 18 Sep 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a bypass from outside the city
नगर के बाहर से बाईपास बनाने की मांग को लेकर रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी की अगुवाई में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पन्नूगंज रोड पर आयोजित धरने में लोगों ने चेतावनी दी कि बाईपास नहीं बना तो नगर के अंदर सड़क के चौड़ीकरण का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि नगर के बाहर से बाईपास बनने से नगर के हजारों लोग घर से बेघर होने से बच जाएंगे। व्यापारियों का रोजगार चौपट होने से बच जाएगा। कहा कि बाईपास की स्वीकृति के लिए पत्र लखनऊ पत्र भेजा गया है लेकिन अभी तक पास नहीं हुआ है। नगरवासियों के गंभीर मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

व्यापारी बाठे केशरी, अवधेश, संजय चौरसिया ने कहा कि रोड के मध्य से दोनों तरफ गरीब वर्ग के लोग ज्यादा रहते हैं। अगर चौड़ीकरण हुआ तो हम लोग बर्बाद हो जाएंगे। महासचिव शशि सिंगला, नगर प्रभारी सरदार अर्जुन सिंह, सचिव अशोक सेठ ने कहा कि नगर के बाहर से बाईपास बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। सरदार अर्जुन सिंह, अमित चौरसिया, मदन केशरी, विनय श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, रवींद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed