फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for investigation of deaths in Makra from Divisional Commissioner

मंडलायुक्त से मकरा में मौतों की जांच कराने की मांग

Wed, 08 Dec 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of deaths in Makra from Divisional Commissioner
अति पिछड़े जिले के म्योरपुर ब्लॉक के मकरा गांव में अबूझ बीमारी से आदिवासियों की मौत थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता नीतिश कुमार चतुर्वेदी ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मौतों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि यहां हो रही मौतों के पीछे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही मुख्य वजह है। स्वास्थ्य विभाग में पिछले 17 वर्षों से एक ही जिले में तैनात मलेरिया निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह अपने क्षेत्र में कभी नहीं आते और न ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कोई काम करते हैं। वर्तमान में म्योरपुर ब्लाक के मकरा में 50 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। सौ से अधिक लोग जिला अस्पताल व अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। कहा कि पिछले दिनों एक स्टोर में रखी गयी 34 बोरी एक्सपायर डीडीटी पाई गई थी। इसकी जांच तहसीलदार एवं सदर एसडीएम ने की। यह डीडीटी छिड़काव के लिए रखी गई थी, लेकिन जिम्मेदारों की उपेक्षा के चलते डीडीटी एक्सपायर हो गई। तहसीलदार ने इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि ग्रामीणों की अज्ञात बीमारी से मौत बताई जा रही है फिर भी किसी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। उन्होंने मंडलायुक्त से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed