फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for investigation into attack on Bhim Army chief's convoy

Sonebhadra News: भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर हमले की जांच की मांग

Thu, 17 Sep 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into attack on Bhim Army chief's convoy
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते भीमआर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदा​धिकारी। संवाद
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले, पंचायत सहायकों की मांगों, 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी प्रकरण और धार्मिक स्थलों से जुड़ी कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की गई। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि गोंडा में विनोद साहनी व रमेश कोरी और अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। गत 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थानाक्षेत्र के बुढ़वल में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोकने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत की भी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। ज्ञापन में घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, दोषियों पर कार्रवाई और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई। साथ ही चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग रखी गई। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान और 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का पालन कराने की भी मांग की। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष विनोद बोधाचार्य, जिला प्रभारी रवि शंकर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed