फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for electricity decreased by three thousand MW

Sonebhadra News: तीन हजार मेगावाट कम हुई बिजली की मांग

Mon, 26 Jun 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Demand for electricity decreased by three thousand MW
अनपरा। मौसम में आई नरमी के कारण सूबे में बिजली की मांग तीन हजार मेगावाट कम हो गई। निगम की इकाइयों पर थर्मल बैकिंग लगाने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 24 घंटे में ही बिजली की मांग 26 हजार मेगावाट से लुढ़ककर 23 हजार मेगावाट पर आ गई।जून के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में बिजली की मांग तेजी से बढ़नी शुरू हो गई। शुरूआत में बिजली की मांग 26 हजार मेगावाट पहुंच गई थी, जो 14 जून को 27583 मेगावाट तक पहुंच गई। इसके बाद भी उतार चढ़ाव जारी रहा। कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में नमी आने से अब मांग में कमी आई है। रविवार को 24 घंटे के अंदर ही बिजली की मांग में तीन हजार मेगावाट की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मांग में कमी होने के कारण उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजना सहित निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की इकाइयों पर शनिवार की देर रात थर्मल बैकिंग लगा दी गई। इस कारण इकाइयों को आधी क्षमता से संचालित करना पड़ा। इससे परियोजनाओं को काफी नुकसान उठाना पड़ा। रविवार को सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 23184 मेगावाट और न्यूनतम मांग 12860 मेगावाट रही।
विज्ञापन

देर शाम अनपरा तापीय परियोजना की दूसरी इकाई से 166 मेगावाट, तीसरी इकाई से 168 मेगावाट, चौथी इकाई से 473 मेगावाट, पांचवीं से 456 मेगावाट और सातवीं से 473 मेगावाट पर उत्पादनरत रहीं। अनपरा की पहली और छठवीं इकाई तकनीकी कारणों से बंद चल रही है। निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की पहली इकाई से 308 और दूसरी 318 मेगावाट पर उत्पादनरत रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed