फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for dam construction raised by forming a human chain

Sonebhadra News: मानव श्रृंखला बनाकर उठाई बांध निर्माण की मांग

Mon, 11 Mar 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demand for dam construction raised by forming a human chain
सदर विकास खंड क्षेत्र केबेलछ, रुदौली, मकरीबारी गांव के लोगों ने रविवार को मानव श्रृंखला बनाई। करीब पांच सौ मीटर लंबी मानव श्रृंखला के माध्यम से वन पर्यावरण संरक्षण, टेड़ुआ नाला बांध निर्माण सहित पांच मांगों को जोरदार ढंग से उठाया।
विज्ञापन



रामसरन गोंड की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रस्तावित टेड़ुआ नाला बांध स्थल पर बैठककर बांध बनाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। संचालक श्रीराम टेकाम पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि तीनों गांव सभा पहाड़ी अंचलों में स्थित है। टेड़ुआ नाला पर बांध निर्माण होने से वन पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवों को पेयजल उपलब्ध होगा। पानी का स्तर ऊपर हो जाने से पहाड़ी अंचलों में पेयजल की समस्या भी खत्म होगी। इस बांध निर्माण से विद्युत उत्पादन के साथ लगभग 5000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। ग़रीबी भुखमरी के स्थान पर आदिवासियों की अन्न की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। पिछले 30 वर्षों से यह मांग उठ रही है, मगर आज तक कोई पहल नहीं किया गया। प्रदर्शन में श्याम नारायण प्रधान, रामनवमी, कुबेर गोंड, जवाहिर यादव, रुबीन खान, कौशल्या देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed