{"_id":"62c32f974ed62134be1f1570","slug":"defects-in-details-recorded-on-manav-sampada-portal-will-be-removed-sonbhadra-news-vns662307333","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज ब्योरे की खामी होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज ब्योरे की खामी होगी दूर
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को नामांकित बच्चों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर सही अपलोड करना होगा। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को पत्र भेजा है। अध्यापकों और स्कूलों से जुड़े अन्य डाटा को शत-प्रतिशत सही दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों को सही डाटा फीड करने का प्रमाण देना होगा। जांच में गलत प्रमाण पत्र मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में बड़ी तादाद में ऐसे विद्यालय हैं जहां मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज ब्योरे में खामियां है। इसी बीच महानिदेशक ने बीएसए को पत्र भेजकर सभी सूचनाओं और डाटा को सुधार कर प्रमाण पत्र मांगा है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी लोग मानव संपदा पोर्टल पर खुद के लॉगिन से विकास खंडों के समस्त विद्यालयों की रिपोर्ट डाउनलोड कर लें। अगर इस रिपोर्ट में प्रदर्शित कार्यरत शिक्षकों की संख्या विद्यालय में कार्यरत वास्तविक शिक्षकों की संख्या से अधिक है तो इसकी जानकारी एकत्र करें। यह भी सुनिश्चित करें कि सेवानिवृत्त शिक्षक, मृत शिक्षक या फिर सेवा समाप्त शिक्षक के संबंध में ट्रांजेक्शन का अंकन कर दिया गया है या नहीं। स्थानांतरित होकर गैर जनपद गए शिक्षकों के रिलीविंग हुई है। इसके बाद भी अगर किसी अवांछित कार्मिक की आईडी विद्यालय में प्रदर्शित होती है तो उसे अननोन लोकेशन पर रिलीव कर दें। अगर किसी विद्यालय में अध्यापकों की संख्या कम प्रदर्शित हो रही है तो उसकी जांच कर ली जाए। 30 अप्रैल 2022 तक परिषदीय विद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्रों का डाटा त्रुटि रहित दर्ज होने की पुष्टि भी करना होगा।
यह होगा जरूरी
सोनभद्र। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच और छह से आठ का नामांकन सही कॉलम में दर्ज होने का अनिवार्य रूप से मिलान करना होगा। सहायक अध्यापक प्राइमरी स्तर को छोड़कर अन्य समस्त शिक्षकों का सब्जेक्ट मैपिंग सही तरीके से दर्ज करना होगा। शिक्षकों को वर्तमान तैनाती पोर्टल पर सही प्रदर्शित हो रही है या नहीं इसका मिलान करना होगा। समस्त गलतियों को दूर करते हुए एक प्रमाण पत्र डाटा राज्य परियोजना कार्यालय को भेजना होगा।
विज्ञापन
शासन के निर्देशानुसार आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जहां भी कमी होगी उसे दूर कराया जायेगा। - हरिवंश कुमार, बीएसए।