फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deceased dependents received two million

मृतक आश्रितों को मिले दो-दो लाख के चेक

Thu, 05 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 05 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Deceased dependents received two million
राबर्ट्सगंज में अपने आवास पर गुरुवार को सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने विगत माह रासपहरी खनन क्षेत्र में मारे गए सात श्रमिकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये का चेक वितरित किया। विधायक ने बताया कि पिछले माह ओबरा थाना क्षेत्र के रासपहरी खनन क्षेत्र में विस्फोटक से भरे गोदाम में विस्फोट होने से आठ श्रमिकों की मौत और कई श्रमिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उनकी पहल पर सूबे के सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जिला प्रशासन को खनन हादसे मृत कोटा खास गांव निवासी ज्वाला के पिता सुग्रीव, खैरटिया गांव निवासी विनोद के पिता रामधनी उर्फ राजेंद्र, गायघाट निवासी लक्षनधारी की बीबी सुखवंती, घोरावल कस्बा निवासी राजेश गुप्ता की पत्नी निर्मला, घघरी निवासी जीत सिंह की बीबी शांति, रामायण की पत्नी सरिता और सूरत लाल की पत्नी रजवंती को दो-दो लाख रुपये देने का निर्देश दिया था। इस मौके पर सदर तहसीलदार योगेंद्र सिंह, घोरावल तहसील के नायब तहसीलदार अनिल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed