{"_id":"5e4983258ebc3ee5ed1e9404","slug":"death-of-forest-worker-posted-at-bhanni-forest-range-office-sonbhadra-news-vns511156488","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी वन रेंज कार्यालय में तैनात वनकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी वन रेंज कार्यालय में तैनात वनकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। स्थानीय वन रेंज में तैनात वनकर्मी परमानंद विश्वकर्मा (56) पुत्र मोती विश्वकर्मा की रविवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। चाय पीने के दौरान अचानक उल्टी होने पर वन कर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
वन रेंज कार्यालय बभनी में अर्दली पद पर तैनात वनकर्मी परमानंद विश्वकर्मा पुत्र मोती विश्वकर्मा की रविवार की सुबह अचानक मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने बताया कि परमानंद बभनी रेंज में वर्ष 2011 से अर्दली के पद पर कार्यरत थे। मृतक ग्राम मरवटिया उपाध्याय, थाना बलुवनी, जिला देवरिया के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि परमानंद सुबह करीब सात बजे दैनिक काम से निवृत्त होकर चाय पीने जा रहे थे कि अचानक उल्टी होने लगी। वनकर्मियों ने उन्हें तत्काल बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की सूचना परिजनों व बभनी पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजय कुमार पाल ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। रेंजर ने बताया कि मौत की वजह का पता नहीं चल सका है।