{"_id":"67cd18c1c6a25b245f0ed0d9","slug":"death-of-deer-in-sonbhadra-forest-department-team-buried-it-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हिरन की मौत: वन विभाग की टीम ने दफनाया, इस हादसे के बाद नाक से निकल रहा था खून; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हिरन की मौत: वन विभाग की टीम ने दफनाया, इस हादसे के बाद नाक से निकल रहा था खून; जानें मामला
Sun, 09 Mar 2025 09:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Mar 2025 09:58 AM IST
सार
यूपी के सोनभद्र में हिरन की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी ली गई। पता चला कि हिरन कुएं में गिर गया था।
विज्ञापन
हिरन की लाश को कब्जे में लेने पहुंची वन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में शनिवार की रात कुएं में गिरने से हिरन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक हिरन के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद हिरन को दफना दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा हैं कि शनिवार की रात में कहीं जंगल से भटककर आये हिरन कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई। सुबह जब लोग कुएं पर पानी भरने गये तो कुएं में उतराया हुआ जानवर दिखाई दिया। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
उसे कुएं से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान सोनामती देवी और वन विभाग को दिया। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे अपने टीम को घटनास्थल पर भेंज दिया और टीम ने मृतक हिरन को सरकारी जीप पर लादकर ले गए।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश चौबे ने बताया कि मृतक हिरन का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद इसको दफनाया जाएगा। लोगों का मानना है कि जंगल से भटककर आए हिरन के झुंड गांव में घुस गए। इनमें से एक हिरत रात के अंधेरे में कुएं में गिर गया।
कुएं में गिरने पर नांक पर गंभीर चोट लगी और मौत हो गई। हालांकि, हिरन के नाक से खून का रिसाव हो रहा था। घटनास्थल पर गांव के गणेश कुशवाहा, अमरदेव पांडेय, प्रदीप कुमार, रत्नेश कुमार कुशवाह, राम लल्लू, राधेश्याम कुशवाहा, बद्री प्रसाद, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।