फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ???? ??? ??? ???? ?Death of a middle-aged man in a well in Abujha Hall, sensation

अबूझ हाल में कुएं में अधेड़ की गिरने से मौत, सनसनी

Sat, 10 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
???? ??? ??? ???? ?Death of a middle-aged man in a well in Abujha Hall, sensation
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में शनिवार की भोर में घर से शौच के लिए निकले अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव निवासी रामखेलावन पनिका (50) शनिवार की भोर में घर के बाहर शौच के लिए निकले थे। इस दौरान हाथ मुंह धोने के लिए कुंए से पानी भरते समय अचानक पैर फिसल जाने से कुंए में गिर गए। कुंए में मौजूद गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। कुछ लोगों ने शव कुंए में उतराया देख सूचना परिजनों को दी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed